रामपुर मनिहारान। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के मोहल्ला सराय में पिछले चार दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से हाहाकार मचा है। पानी न आने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है।
मोहल्ले वासी राजेश लांबा, शक्ति सिंह, रामकुमार, रमेश, टिंकू, आदेश कुमार, सचिन कुमार, सोनू, रोहित, कपूर सिंह, नरेश कुमार, दारा सिंह, सेठपाल, बाला देवी, अंजू देवी, नैना देवी, कविता, सुमित्रा का कहना है कि मोहल्ले की टंकी में पानी नहीं आने से उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। आरोप है कि नगर पंचायत को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। मोहल्ले वासियों ने नगर पंचायत से पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र चौधरी का कहना है कि पंप में खराबी आ रही है। इसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। संवाद