सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में पुलिस ने बीती रात करीब ढाई बजे एक कार सवार युवक को 20 लाख रुपये के साथ पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया गया कि फतेहपुर थाना पुलिस बीती रात में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने रुड़की रोड स्थित बड़कलां फ्लाई ओवर के नीचे संदिग्ध रूप से खड़े कार सवार युवक को 20 लाख रुपये की नकदी के साथ हिरासत में लिया।
थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मंगलवार की रात गश्त के दौरान बड़कला फ्लाई ओवर के नीचे एक क्रेटा कार संदिग्ध रूप से खड़ी दिखाई दी। इस पर पुलिस ने उसमें सवार युवक से पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। कार की तलाश ली गई तो उसमें से 20 लाख रुपये की नकदी मिली। इसके बाद पुलिस युवक को लेकर थाने आ गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज
एसओ ने बताया कि युवक नकदी के बारे में कुछ भी सटीक जानकारी नहीं दे रहा है। पकड़ा गया युवक पड़ोसी जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढा गांव निवासी है। एसओ का कहना है कि एसडीएम और सीओ सहित इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद रुपयों के बारे में स्थिति साफ होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक