टावर लगने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की न्यू आवास विकास कॉलोनी में लगे मोबाइल टॉवर को हटवाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस टॉवर के रेडिएशन से मोहल्लेवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को मोबाइल टॉवर के सामने प्रदर्शन करने के बाद क्षेत्रवासियों ने डीएम के नाम एक ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉवर उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
जब टॉवर पर तैनात कर्मचारी जनरेटर चलाता है तो उससे आसपास के मकानों में कंपन पैदा होती है। इस कारण मकान कमजोर हो रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल टॉवर के रेडिएशन से मोहल्ले वासियों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मोहल्ले से मोबाइल टॉवर हटवाने की मांग की है। इस दौरान गोपाल सिंह बर्मन, जैपाली, नीलम, सुदेश, ममता जैन, ऊषा जैन, सुरेंद्र कुमार, नैना जैन, काजल, वीणा जैन, आशा रानी, अशोक कुमार जैन, रविश कुमार जैन, आरसी गुप्ता, पीके जैन, ऊषा गुप्ता, सीमा, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।