फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली से आए अधिकारी ने किया को-ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के कार्यक्रम अधिकारी हर्ष यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने मल्हीपुर रोड स्थित 38 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के ही साथ बने 25 केएलडी के को-ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश में संधारणीय मल कीचड़ एवं सेप्टेज प्रबंधन (एफएसएसएम) के लिए तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। सहारनपुर भी उन शहरों में शामिल है जहां अमृत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यहां में वर्ष 2022 से यमुना एक्शन प्लांट परिसर में 25 केएलडी का को-ट्रीटमेंट प्लांट चालू है। इस दौरान उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमेशचंद गुप्ता भी रहे। निरीक्षण के बाद हर्ष यादव ने नगरायुक्त संजय चौहान से मुलाकात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें