फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की संख्या पहुंची 280 के पार

Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नानौता सीएचसी पर भर्ती मरीजों से जानकारी लेती ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा व अन्य।संवाद
विज्ञापन
नानौता। नगर में मुहर्रम के जुलूस के बाद खाद्य सामग्री व शरबत पीने से हुई फूड प्वाइजनिंग में उल्टी-दस्त व पेट दर्द से पीड़ित मरीज लगातार सीएचसी पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी 34 मरीज उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक मरीज को हायर सेंटर ले जाया गया। कुछ मरीज दोबारा तबीयत बिगड़ने पर पहुंचे हैं। फिलहाल सीएचसी पर तीन और निजी अस्पताल में एक मरीज भर्ती है।
विज्ञापन

नानौता में शनिवार को मुहर्रम की नौ तारीख के जुलूस व मजलिस में मिलने वाले खाद्य सामग्री तथा शरबत पीने से फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया था। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन मामले अब भी सामने आ रहे हैं। कई ऐसे मरीज हैं, जिनकी तबीयत दोबारा बिगड़ी है। शिया समुदाय के रोगियों की संख्या 280 तक जा पहुंची है। पहले दिन एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। बुधवार को चौथे दिन सीएचसी पर 34 मरीजों को पेट दर्द, उल्टी दस्त, चक्कर आने तथा शरीर में ऐंठन के चलते उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि इनमें से ज्यादातर को उपचार के बाद राहत मिलने पर छुट्टी दे दी गई।
सीएचसी पर अभी केवल तीन मरीज भर्ती हैं, जबकि एक रोगी निजी अस्पताल में अपना उपचार करा रहा है। बुधवार को नानौता सीएचसी पर उपचार के लिए पहुंचे मुमताज पुत्र अजीजुल हसन को गंभीर हालत के चलते परिजनों द्वारा मेरठ हायर सेंटर पर भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मरीजों की हालत में काफी सुधार है। उन्होंने लोगों से हल्का खाना खाने, उबला पानी पीने और सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर से बुधवार तक पहुंचे मरीज
चौथे दिन पहुंचे मरीजों में नइम, निदा बानो, शन्नो, नबी हैदर, नदीम, जीनत, नजफ अली, आसिया, शगुफ्ता, रहमत, किश्वर जहा, शीबा, तौकीर, मुस्तजाब, फिरोज हैदर, निदा, मुमताज, रज्जाक, रूही, शाहबाज, आशिया, रूही, मिसम, फौजिया, अली रजा, बिंतुल हुदा, फिजा, तकी, अली जुहैर आदि शामिल हैं।


विधायक और ब्लाॅक प्रमुख पहुंचे

बुधवार को गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह तथा नानौता ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का हाल जाना। विधायक ने सीएचसी प्रभारी से पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें