फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की नई टीम ने संभाली कमान

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच जिला पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड ने बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष तसमीम बानो को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलाई। जबकि अध्यक्ष ने बोर्ड के सदस्यों को जिला पंचायत सभागार में शपथ दिलाई। जिला पंचायत की पहली बैठक में छह समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


 कई सदस्यों ने इस पर सुझाव रखे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के समर्थक सड़क से लेकर कार्यालय के अंदर तक डटे रहे। आलम यह रहा कि डीआईजी कार्यालय के बाहर से लेकर दोनों तरफ वाहनों की लाइनों से जाम की स्थिति भी बनी रही।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष तसमीम बानो को जिलाधिकारी पवन कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने जिला पंचायत सभागार में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। जिला पंचायत की ओर से सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


 इसके बाद आयोजित पहली बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अपर जिला मुख्य अधिकारी सुनील कुमार यादव ने छह समितियां के गठन सहित गई प्रस्ताव रखे। प्रस्ताव पर चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, दिलशाद पोसवाल, वसीम, मुल्कीराज सहित अन्य सदस्यों ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य कराते समय किसी भी सदस्य के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास कराकर शासन को भेजा जाए।

अपर मुख्य अधिकारी ने बोर्ड को बताया कि विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त के 11.50 करोड़ आने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए सदस्यों से प्रस्ताव की मांग की। इस दौरान विधायक रविंद्र मोल्हू और जगपाल सिंह, एमएलसी उमर अली, जिला पंचायत सदस्य नक्षत्रपाल, तस्लीम अख्तर, सत्तो देवी, सीमा, विपिन, बबीता, शशि त्यागी, राहुल, ममता, मुल्कीराज, रागिब अली, सुशील कुमार, बाबूराम, अनीता चौधरी, बलजीत, अब्दुल मन्नान, बबीता, सैफुननिंशा, दिलशाद पोसवाल, सरताज बेगम वसीम, केसर नदीम, इरफान, राजू माजरा, संदीप, रामकुमार, ऊषा, रजा अब्बास, मीनाक्षी, कर्णपाल, मुनेशा, अनिल कुमार, कंवरपाल, मैनपाल, शेरसिंह, मुन्नी, सोनिया सिंह, आलम, रकम सिंह, अंजू, दिलशाद, योगेंद्र, सुमन, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें