फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंत्री ने सड़क किनारे पड़े घायल को भिजवाया अस्पताल

विज्ञापन
घायल के उपचार से संबंधित दिशा-निर्देश देते राज्य मंत्री बृजेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने सड़क किनारे घायल हालत में एक व्यक्ति को पड़े देख उसे अपने एस्कॉर्ट की गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री बृजेश सिंह रविवार को शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ पहुंचे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वह दर्शन कर लौट रहे थे तो दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांव कलसिया और बाबैल बुजुर्ग के बीच उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल हालत में पड़े देखा। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवायी और उतर कर घायल व्यक्ति तक पहुंचे। वह अचेत हालत में था। मंत्री ने अपनी एस्कॉर्ट की गाड़ी से घायल को तुरंत बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और केंद्र प्रभारी को दूरभाष पर घायल व्यक्ति का उपचार करने व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घायल की पहचान मोहित निवासी जोगियान पुल सहारनपुर के रूप में हुई। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद

बेहट में हाईवे पर घायल व्यक्ति को देखकर रुके राज्य मंत्री बृजेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें