फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पिता की डांट से घर छोड़ निकले युवक को पुलिस ने तलाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। शनिवार से लापता युवक को पुलिस ने परिजनों के सहयोग से खोज निकाला। बेटे की सकुशल बरामदगी से परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया की हरोड़ा गांव के पवन कुमार का बेटा लक्की उर्फ हैप्पी (18) शनिवार को बिना बताये अपने घर से कहीं चला गया था। उसकी गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से लक्की को गांव के पास जंगल से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पिता की डांट से नाराज होकर लक्की घर से चला गया था और पूरी रात जंगल में बैठा रहा। खोजबीन के दौरान पुलिस और परिजनों ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। लक्की के मिल जाने पर परिजनों सहित पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें