फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिलाओं से ठगी करने वाला मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 21 Aug 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस ने देर रात तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

छह अगस्त को दिल्ली रोड स्थित एशियन इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी के कार्यालय पर महिलाओं ने हंगामा किया था। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उनसे 2400 रुपये के बदले दो किलो ऊन दी गई थी। उस ऊन के गोले बनाने के लिए कहा गया था। पांच हजार से अधिक महिलाओं ने कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण कराया था। आरोप है कि करोड़ों रुपये इकट्ठा कर कंपनी कर्मचारी फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी थी। थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो बार बिहार में दबिश दी। कोलकाता में भी पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि महिलाओं से ठगी के खेल का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। ठगी के मामले का पुलिस जल्द खुलासा करेगी।

एक आरोपी पहले पकड़ा जा चुका
महिलाओं से ठगी मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसका नाम आदर्श कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी छोटी चक जिला खगड़िया बिहार है। इसके पास से ठगी के 2.50 लाख रुपये बरामद हुए थे, जबकि 2.10 लाख रुपये उसके खाते में फ्रिज कराए गए थे। पूछताछ के दौरान आदर्श ने ही मास्टरमाइंड दीपक के राज खोले थे। जिसके कहने पर आरोपी आदर्श ने ठगी के गिरोह में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

-
महिलाओं से ठगी मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का राजफाश किया जाएगा। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें