फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला लोकतंत्र का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान तो मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए। शुरुआती दो घंटे में औसतन 11 फीसदी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे।
विज्ञापन

मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। पहले मतदान फिर जलपान के सिद्धांत को अहमियत देते हुए पुरुष व महिला मतदाताओं ने अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। मतदाता सुबह मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्र पर पर पहुंचने शुरू हुए और मतदान किया। केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगीं। हालांकि, दोपहर के समय कुछ केंद्रों पर भीड़ कम रही। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में मतदान के प्रति ज्यादा क्रेज दिखाई दिया। इन मतदाताओं ने केंद्रों पर पहुंचकर ईवीएम का बटन दबाकर अपने मत का प्रयोग किया।
-

प्रत्याशियों ने परिवार संग किया मतदान लोकतंत्र के पर्व में जहां जन सामान्य ने खासा उत्साह दिखाया, वहीं प्रत्याशियों ने भी बढ़-चढ़कर आहुति दी। इन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया। सहारनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने अपने भाई राहुल लखनपाल शर्मा के साथ जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मतदान किया। इसी तरह गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने अंबाला रोड स्थित पीटीसी सेंटर में बनाए गए मतदान केंद्र पर परिवार संग मतदान किया। बसपा प्रत्याशी माजिद अली ने गांव फुलास अकबरपुर में परिवार के सदस्यों संग वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें