फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 03 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रेन आत्महत्या - फोटो : ANI
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल में भरतपुर रेलवे फाटक के निकट बृहस्पतिवार की सुबह एक प्रेमी युगल ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। हादसे के बाद युवती का शव इंजन के पहिये में फंसने के कारण ट्रेन 20 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही।
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिलते ही परिजन बिना कोई कार्रवाई कराए दोनों के शव ले गए और उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी 21 वर्षीय युवक और यहीं की रहने वाली 18 वर्षीय युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने दोनों को डाट कर एक-दूसरे से दूर रहने की चेतावनी दी। बताया जाता है कि इससे दोनों क्षुब्ध हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा 11 बजे दोनों ने सहारनपुर की ओर से जाने वाली अमृतसर-उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


युवती का शव ट्रेन के पहिये में फंस गया। इस कारण करीब 20 मिनट ट्रेन मौके पर रुकी रही। शव को पहिये से निकाला गया। घटना की जानकारी होने पर दोनों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

जब तक पुलिस मौके पर आती परिजन शवों को उठा ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों सजातीय बताए जा रहे हैं। नागल थाना प्रभारी गिरीशचंद जयंत ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन उससे पूर्व परिजन शव को ले गए थे। रेलवे की ओर से उन्हें कोई मेमो नहीं मिला है। यदि कोई तहरीर आती तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें