फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से होगा समावेशी विकास : प्रमोद सडाना

Thu, 02 Feb 2023 09:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
आईआईए भवन पर आम बजट देखते आईआईए के पदाधिकारी
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को संसद में पेश हुए आम बजट को टीवी पर देखा और उस पर विचार विमर्श भी किया। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि बजट से समावेशी विकास होगा।
विज्ञापन

बुधवार को प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर बजट देखने के बाद हुई बैठक में उन्होंने कहा कि बजट में वित्तमंत्री ने लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत नौ हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कर योजना की सीमा को दो से बढ़ाकर तीन करोड़ करने से भी लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि आईआईए को केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में एमएसएमई सेक्टर के लंबित भुगतान के लिए बजट का प्रर्याप्त प्रावधान होने की उम्मीद भी थी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, अशोक छाबडा, सतीश अरोड़ा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अरविंद खन्ना, प्रेम क्वात्रा, विनय दहुजा, सरदार मनमोहन सिंह, राही मक्कड़, सुरेन्द्र मोहन कालड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें