फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेल गए अधिवक्ता को जमानत मिली

Fri, 10 Mar 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला के हाथ पर तेजाब डालकर फर्जी मेडिकल बनवाने के मामले में जेल गए अधिवक्ता तौसीफ को जमानत मिल गई है। जिला जज बबीता रानी की कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को स्वीकार किया है। जनकपुरी पुलिस ने गत 26 फरवरी को अधिवक्ता को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी महिला द्वारा हाथों पर तेजाब की बूंदें डालकर फर्जी मेडिकल कराया गया था। पुलिस का कहना था कि महिला ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती थी। फर्जी मेडिकल बनवाने की प्लानिंग तौसीफ ने की थी। तब, अस्पताल के डाॅक्टरों से संपर्क रखने वाले फरजंद को 60 हजार रुपये देकर फर्जी मेडिकल बनाया था। इस मामले में थाना जनकपुरी पुलिस ने विगत दिनों अधिवक्ता तौसीफ निवासी घानाखंडी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि जिला जज कोर्ट ने अधिवक्ता तौसीफ का जमानत प्रार्थनापत्र स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें