फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाकियू अराजनैतिक की बैठक में गूंजा भूमि अधिग्रहण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की बैठक में भूमि अधिग्रहण का मुद्दा जोर-शोर से गूंजा। किसानों ने साफ किया कि वे किसी भी सूरत में अपनी जमीन नहीं देंगे। भले ही उन्हें इसके लिए कोई भी आंदोलन क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन

नगर में देवबंद रोड स्थित मंडी समिति परिसर में हुई मासिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि किसान भूमि अधिग्रहण का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। किसी भी सूरत में किसान अपनी जमीन नहीं देंगे। प्रदेश सचिव ठाकुर शेरपाल राणा और ब्लॉक अध्यक्ष राजू चौधरी ने कहा कि सरकार खेती किसानी को उजाड़ने की कोशिश कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक के बाद एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें किसानों ने मांग उठाई कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण रूप से रोकी जाए। बाजार में बिक रही नकली पेस्टिसाइड पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। बजाज शुगर मिल से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अति शीघ्र कराया जाए। तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए। शहरीपुल पर लगने वाले जाम का हल करें। ज्ञापन देने वालों में मुकुल चौधरी, फरमान चौधरी, रजनीश सैनी, राशिद चौधरी, सतेंद्र चौधरी, सूर्य प्रताप, जमशेद प्रधान, मांगेराम, श्याम सिंह, जसबीर, श्याम राणा, वेदपाल राणा, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें