फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के चौराहों का होगा कायाकल्प

Fri, 14 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोक निर्माण विभाग ने सहारनपुर से बादशाहीबाग तक के 35 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर स्थित 12 चौराहों के टी-जंक्शनों को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ीकरण करने की योजना बनाई है। इससे इन चौराहों पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इस कार्य के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कार्य की शुरुआत बादशाहीबाग कर दी गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण के बाद जहां वाहनों की आवाजाही में आसानी होगी, वहीं इससे समय की बचत के साथ-साथ ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।
चौराहों पर सांकेतिक हरे रंग के बोर्ड लगाते हुए डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान यातायात को न्यूनतम बाधा पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार देवला, माहेश्वरी दाउदपुरा, गंदेवड़, मिर्जापुर, शाहपुर गाड़ा रोड, मिर्जापुर शेरपुर पेलो रोड, बादशाही बाग सहित सभी टी जंक्शन के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों में साढौली कदीम के ब्लाॅक प्रमुख विश्वास चौधरी, पूर्व प्रमुख इनाम चौधरी, पूर्व प्रधान अशोक राणा का कहना है कि इससे हादसों में भी कमी आएगी। दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें