फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दरोगा ने बुजुर्ग से की मारपीट, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, एसएसपी ने बैठाई जांच
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी वीडियो हो रहा है वायरल



संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दुकान खाली कराने गए दरोगा ने एक बुजुर्ग से मारपीट कर दी। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


अंबाला रोड निवासी बुजुर्ग शमशाद अली ने एसएसपी और मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत की है। 75 वर्षीय शमशाद ने बताया कि कि अंबाला रोड पर उनकी दुकान 50 वर्ष पुरानी है और तभी से उसके पास किराए पर है। मामला कोर्ट में चल रहा है। पहले दुकान का किराया नगर निगम को देते थे। वर्तमान में एक महिला दुकान का किराया ले रही है, जो खुद को दुकान का मालिक बताती है। आरोप है कि महिला दुकान पर कब्जा करना चाहती है। 15 जुलाई को थाना कुतुबशेर के उपनिरीक्षक जितेंद्र शर्मा तीन सिपाहियों के साथ उसकी दुकान पर आए। उस समय वह घर गए थे। उन्हें फोन करके बुलाया गया और दुकान का ताला खुलवाया। आरोप है कि महिला के कहने पर पुलिस दुकान पर उसका ताला लगाने लगी, जिसका उन्होंने विरोध किया। क्योंकि, मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ मारपीट की और थप्पड़ भी मार दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




अभिमन्यु वालिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें