फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: माध्यमिक विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
जेवी जैन इंटर कॉलेज में बैठक को संबो​धित करते जेडी राणा सहस्रांशु कुमार सुमन।
विज्ञापन
-बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाचार्यों का एक दिन का रोका वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की शैक्षिक सत्र वर्ष 2023-24 की प्रथम बैठक जेवी जैन इंटर कॉलेज में हुई। इसमें विद्यालयों के भौतिक परिवेश से लेकर छात्र नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन ने कहा कि विद्यालयों के भौतिक परिवेश, अनुशासन व्यवस्था, छात्र नामांकन बढ़ाने, नया सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य स्वयं एवं जनप्रतिनिधियों के जरिए प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को 10 मिनट संबोधित किया जाए। शैक्षिक पंचाग के अनुसार विद्यालय समय सारिणी तैयार की जाए। एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से शिक्षण कार्य कराएं। 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण के तहत छात्र-छात्राओं को कटहल, नीबू, सहजन एवं अन्य फलदार पौधे लगाये जाने के लिए प्रेरित करें। डीआईओएस योगराज सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में प्रेरित करें। इंस्पायर एवार्ड योजना के तहत छात्रों को प्रेरित करते हुए मॉडल तैयार कराए। बैठक में राजकीय हाईस्कूल बुढड़ाखेड़ा के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें