फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंका, पति घर से भागा

Wed, 21 May 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाबसी रायपुर गांव में प्रेम विवाह करने वाली अनिता (22) पत्नी विशाल की हत्या कर दी गई। इसके बाद पति और उसके अन्य परिजनों ने शव को बोरे में बंद कर गन्ने के खेत में ले जाकर फेंक दिया। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मृतका पांच माह की गर्भवती थी, जो प्रेम विवाह के बाद 18 मई को ही ससुराल में आई थी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के वहलना की रहने वाली अनिता ने करीब एक साल पहले गांव भाबसी रायपुर निवासी विशाल के साथ प्रेम विवाह किया था। विशाल भट्ठे पर मजदूरी करता था। प्रेम विवाह के बाद दंपती बाहर रहा रहा था। 18 मई को विशाल अपनी पत्नी अनिता को घर लेकर आया था।
सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनिता ने डायल-112 पर सूचना दी थी। इसमें बताया था कि ससुरालियों के साथ उसका विवाद हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन

दोपहर के समय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ग्रामीण ने पुलिस को गोपनीय तरीके से इसकी जानकारी दी। पुलिस जब दोबारा पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था।
ससुराल पक्ष के लोग भी फरार थे। काफी तलाश के बाद देर रात पुलिस ने अनिता का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। अनिता पांच माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें