फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, महंगी पहुंची टीम, लिए परिजनों के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। महंगी गांव में बुजुर्ग की बुखार से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर परिजनों के स्वास्थ्य जांच की। इसके साथ ही बुखार पीड़ितों के खून के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

दरअसल, महंगी गांव निवासी 70 वर्षीय सोमपाल को पिछले एक सप्ताह से बुखार रहा था। परिजनों ने उन्हें गंगोह से लेकर जिला अस्पताल में दिखाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने लक्षण दिखाई देने पर डेंगू की जांच कराई थी। 18 सितंबर को रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शनिवार रात उनकी मौत हो गई थी। अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
इसके बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक सोमपाल के घर पहुंची। टीम ने बृजपाल, मूर्ति देवी, काजल देवी, गुरदीप सिंह आदि के खून के नमूने लिए। इनकी एलाइजा जांच होगी। इसके साथ ही बस्ती में फॉकिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। इस दौरान सीनियर मलेरिया निरीक्षक मनोज कौशिक, कंवरसैन, सतबीर सिंह, आशा, ममता, कविता, पुष्पा रही। गंगोह चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम संवेदनशील गांवों में लगातार सक्रिय रहकर बुखार से पीड़ित मरीज का उपचार करने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें