फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूल्हे ने पांच लाख रुपये लौटा शगुन में लिया एक रुपया

विज्ञापन
बड़गांव के भगवानपुर मेें दुल्हन आरती और दूल्हा अ​भिषेक। श्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बड़गांव। गांव भगवानपुर में शगुन में दिए गए पांच लाख रुपये का शगुन वापस कर दूल्हे ने शगुन के तौर पर केवल एक रुपया ही स्वीकार किया। दूल्हे के इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव भगवानपुर निवासी तेजवीर सिंह की बेटी आरती की सरसावा के गांव कुंडी से बरात आई थी। बरात के स्वागत के दौरान दुल्हन के पिता ने दूल्हे अभिषेक को शगुन में पांच लाख रुपये कैश दिया। दूल्हे ने रकम लेने से इंकार कर केवल शगुन का एक रुपया लेना स्वीकार किया। विवाह समारोह में मौजिज लोगों के आग्रह करने पर भी दूल्हा पांच लाख रुपये लेने के लिए नहीं माना। दूल्हे ने कहा कि दुल्हन ही दहेज है। दूल्हे के पिता कुलबीर सिंह का कहना है कि उसे बेटे के फैसले पर गर्व है। युवाओं को समाज में फैली दहेज प्रथा के खिलाफ आगे आना चाहिए। दूल्हा दिल्ली एयरपोर्ट पर जाॅब करता है। आरती भी स्नातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें