फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर दूल्हे ने किया फेरों से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। शादी में बाइक नहीं मिलने से नाराज दूल्हे ने फेरे लेने से मना कर दिया। वधु के पिता द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर दूल्हे को फेरे लेने के लिए राजी किया। इसके बाद शादी की रस्म पूरी कर बरात को विदा किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया की थाना क्षेत्र के गांव भाभरी में उत्तराखंड के भगवानपुर थाना क्षेत्र के झीवाहेड़ी से बरात पहुंची थी। इस दौरान दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नाराज दूल्हे ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि पहले बाइक दो उसके बाद ही वह फेरे लेगा। इस बात पर दोनों पक्षों में काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में लड़की के पिता ने दूल्हे की इस हरकत की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सीओ सदर नीरज सिंह और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सीओ सदर नीरज सिंह ने कानून का हवाला देते हुए समझा-बुझाकर दूल्हे को फेरे लेने के लिए राजी किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में फेरों की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें