फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घायल हालत में मिला सफेद पहाड़ी गिद्ध

विज्ञापन
सागलहेड़ी क्षेत्र में आया पहाड़ी गिद्ध
विज्ञापन
फोटो 7
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने उपचार कराकर जंगल में छोड़ा
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। रविवार की सुबह हिंडन नदी क्षेत्र में एक पहाड़ी गिद्ध घायल हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल गिद्ध को अपने साथ ले जाकर उसका उपचार कराया। माना जा रहा है, कि यह गिद्ध पहाड़ी क्षेत्र से भटक कर मैदानी क्षेत्र में आया है। हिंडन नदी के जंगल में राहगीरों को सफेद रंग का एक गिद्ध दिखाई दिया। यह गिद्ध घायल हालत में था। सफेद रंग होने की वजह से एक बार सभी इसे विदेशी पक्षी समझ बैठे। गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर सूचना मिलते ही टीम भी मौके पहुंची। टीम घायल गिद्ध को लेकर कैलाशपुरी स्थित पार्क में पहुंची, जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि पक्षी गिद्ध है, जो ठंडे पहाड़ी क्षेत्र में पाये जाते है। कभी-कभी भटकने के कारण यह है पक्षी मैदानी क्षेत्र में आ जाते हैं।
विज्ञापन

उसके पंजों में चोट लगी थी। उपचार करा कर गिद्ध को जंगल में छोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें