फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज चलेगा महाभियान, नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त

Tue, 25 Nov 2025 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसआईआर अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को महाभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि मंगलवार को एसआईआर के तहत चल रहे कार्य को तेजी से निपटाने के लिए महाभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर्स एवं अन्य कर्मचारियों से अधिक से अधिक गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। कार्य को गति देने के लिए विधानसभा वार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर आयुक्त शिपू गिरी को दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह को बेहट और नकुड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल को सहारनपुर देहात व देवबंद की जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम आसरे वर्मा को रामपुर मनिहारान और गंगोह विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी प्रतिदिन डिजिटाइजेशन की समीक्षा करेंगे। उन्होंने तीस नवंबर तक डिजिटाइजेशन के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें