फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आरोपी को चाचा कहती थी बच्ची, रिश्ता कियाकलंकित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंसूरपुर। माता-पिता के मजदूरी पर जाने के बाद छह वर्षीय बच्ची घर पर खेलती रहती थी। फैक्टरी के आवासों में रहने वाले सभी मजदूर बच्ची को बेहद प्यार करते थे। बच्ची आरोपी युवक को चाचा कहती थी। युवक ने चाचा कहने वाली मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर मासूम बच्ची का बनाया रिश्ता भी कलंकित कर दिया।
जिस आवास में मासूम बच्ची की हत्या हुई, वह आवास फैक्टरी मालिकों ने अपने मजदूरों को रहने के लिए बनाकर दिए हैं। इन आवास में एक दर्जन से अधिक अकेले मजदूर रहते हैं। इसके अलावा अपने बच्चों के साथ दो ही परिवार रहते हैं। दिन हो रात, सभी लोग आते जाते बच्ची को दुलारते थे, जिस कारण बच्ची ने अंकल व चाचा कहकर उनके साथ एक रिश्ता बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उनके साथ खेलती भी थी। बृहस्पतिवार शाम को बच्ची के माता-पिता मजदूरी से लौटे तो उन्हें उनकी बेटी आरोपी मानवीर के साथ खेलती मिली। यह देखकर दंपती अपने आवास में चला गया था। आरोपी युवक बच्ची को बहला-फुसला कर संभवत: टॉफी देने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें