फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में हुआ हवा के इशारे का लोकार्पण

विज्ञापन
घंटाघर स्थित एक स्भागार में पुस्तक का विमोचन करते विभावरी के पदधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक सांस्कृतिक संस्था विभावरी की ओर से आयोजित समारोह में कवि राजेश कुमार गोयल की रचित कविता संग्रह ‘हवा के इशारे’ का लोकार्पण किया गया। इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर घंटाघर के पास स्थित होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। आराध्या शर्मा, नव्या वत्स ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और स्वागत गीत पर अर्षिता, भव्या ने नृत्य पेश किया। कविता संग्रह के रचनाकार राजेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल ने संग्रह की एक कविता का प्रभावपूर्ण पाठ किया।
मुख्य वक्ता डा. विपिन कुमार गिरि ने पुस्तक में संग्रहीत कविताओं के विषय में समीक्षा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गीतकार राजेंद्र राजन ने रचनाकार को शुभकामना दीं। संचालन कर रहे डाक्टर विजेंद्रपाल शर्मा ने भी विचार रखे और रचना सुनाई। इस दौरान विभावरी संस्था के अध्यक्ष बालेश्वर कुमार जैन, कालूराम शर्मा, विजय शर्मा, आशीष अग्रवाल, गौरव शर्मा, रामकुमार शर्मा, रश्मि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें