फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहली पत्नी ने पहुंच रुकवाई शादी, समारोह से भागा दूल्हा

विज्ञापन
गंगोह के गांव आलमपुर में विवाह समारोह में पहुंची पुलिस स्रोत वीडियो ग्रेब - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहारनपुर, गंगोह। एक युवक को चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाना महंगा पड़ गया। पहली पत्नी को इसकी भनक लगते ही वह परिजनों संग मौके पर पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दूल्हा बना युवक और उसके रिश्तेदार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

गंगोह के मोहल्ला टांकान निवासी अवनीश का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व थाना नानौता क्षेत्र के गांव आभा निवासी रीना से हुआ था। शादी के बाद दोनों को एक बेटी हुई, जो आठ वर्ष की बताई जा रही है। पारिवारिक विवाद के चलते रीना पिछले डेढ़ महीने से अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच, रविवार को अवनीश चोरी-छिपे आलमपुर गांव की एक युवती से शादी रचाने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही रीना को इसकी सूचना मिली, वह अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ शादी स्थल पर पहुंची, जहां उसने विवाह समारोह रुकवाते हुए जमकर हंगामा किया।
दूल्हे की सच्चाई पता चलने पर वधु पक्ष के लोगों के भी होश फाख्ता हो गए। उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर दूल्हा अवनीश और उसके परिजन मौके से भाग खड़े हुए। रीना से जानकारी लेने के बाद पुलिस लौट गई। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। कुछ लोग दोनों पक्षों में बीच समझौता कराने में भी जुटे हैं। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें