सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज जारी होगी। इसके प्रवेश 19 से 21 अगस्त तक किए जाएंगे।
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट 18 अगस्त की शाम पांच बजे जारी होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों के ऑफर लेटर जारी कर दिए जाएंगे। 19 से 21 अगस्त तक प्रवेश होंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके ऑफर लेटर साथ के साथ जारी कर दिए जाएंगे।
प्रवेश 23 से 25 अगस्त तक होंगे। रिक्त सीटों के सापेक्ष समर्थ पोर्टल पर नए पंजीकरण एवं पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए नए पाठ्यक्रम को सम्मिलित करने के लिए 26 और 27 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में विषयवार प्रवेश के नियम अलग-अलग हैं। महाविद्यालय इसे अच्छे से समझ लें। इसके लिए उन्हें अभ्यर्थियों का मास्टर डेटा उपलब्ध करा दिया गया है।