फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कलसी में 52वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। निर्माणाधीन शामली- अंबाला हाईवे पर किसानों का धरना मुआवजे की मांग को लेकर 52वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान धरने पर बैठे किसानों योगेश कुमार, जसबीर सिंह, मेहताब, दिलशाद, बिरमसिंह बाल्लू, मुकेश सैनी व बलराम सिंह आदि ने कहा कि प्रशासन किसानों को झांसे में लेकर जबरन धरना समाप्त कराने की फिराक में है। किसानों ने एसडीएम नकुड के कहने पर ही आठ मीटर का रास्ता दिया था, परंतु अब प्रशासनिक अधिकारी निर्माण कार्य कराने के लिए समझौते की शर्तों को दरकिनार करके भूमि को खाली कराना चाहते हैं। किसान अब फिर से झांसे में आने वाले नहीं हैं। भले ही पूरे जनपद की फोर्स को बुला लें परंतु मुआवजा लिए बगैर धरना समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

किसान संदीप कुमार ने बताया कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सिसौली में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलने के लिए गया है। जहां पर किसानों के धरने व मुआवजे को लेकर चर्चा की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें