फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून जाने से रोकने पर किसानों ने जाम किया दून हाईवे

विज्ञापन
सहारनपुर। मनोहरपुर में हाईवे पर ट्रेक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगाते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को देहरादून राजभवन का घेराव करने जा रहे भाकियू के किसानों की सीमा पर उत्तराखंड पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई। यहां से बैरिकेडिंग तोड़कर किसान देहरादून की तरफ बढ़े तो टांडा मान सिंह में उन्हें यूपी पुलिस ने रोक लिया। इससे खफा किसानों ने हाईवे जाम कर चार घंटे तक धरना दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम देहरादून को ज्ञापन देने के बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन

भाकियू के आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह, मंडल अध्यक्ष गढ़वाल संजय चौधरी, प्रदेश महासचिव उत्तराखंड रवि कुमार और जिला अध्यक्ष हरिद्वार विजय शास्त्री के नेतृत्व में किसान सुबह साढे़ 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रालियों से काफिले के रूप में देहरादून के लिए चले। किसान जब छुटमलपुर-बिहारीगढ़ के बीच स्थित उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की अमानतगढ़ पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां के पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोक लिया। यहां किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को भी तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी हाथापाई भी हुई। यहां से किसान देहरादून के लिए कूच कर गए, लेकिन यूपी की सीमा में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में पहुंचते ही यूपी पुलिस ने इन्हें रोक लिया। यहां पहले से ही एसडीएम बेहट और सीओ बेहट भारी पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ डटे थे।
किसान यहां हाईवे जाम कर सड़क पर बैठ गए। करीब चार घंटे बाद साढ़े चार बजे एडीएम वित्त देहरादून वीर सिंह और एडीएम प्रशासन सहारनपुर विनोद कुमार को ज्ञापन देकर किसानों ने जाम खोल दिया। जिला प्रवक्ता सहारनपुर रघुवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, डॉ. राजबीर कांबोज, जिला उपाध्यक्ष नरेश स्वामी, जिला प्रभारी हरिद्वार रामपाल सिंह, चौ. जगपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड उषा तोमर, हरेंद्र सिंह डोईवाला, सोहनवीर, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाम से शिवालिक पहाड़ियों में भी फंसे वाहन
छुटमलपुर। चार घंटे तक हाईवे जाम होने के कारण शिवालिक पहाड़ियों में वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि जाम लगते ही छुटमलपुर के फतेहपुर और देहरादून के आसारोडी से वाहनों का डायवर्जन पुलिस ने करा दिया था, लेकिन इससे पहले जो वाहन वहां पहुंच चुके थे वे जाम में फंसे रहे। जाम खुलने के बाद भी काफी देर तक वाहनों को दून हाईवे पर रेंग कर निकालना पड़ा। जाम में फंसी सहारनपुर निवासी मीनाक्षी, नकुड़ निवासी सपना, छुटमलपुर निवासी प्रमोद अंगीरस, देहरादून के चंद्रबनी निवासी मोतीराम चौहान, कादरपुर निवासी प्रभात ने बताया कि वे जाम में फंसने के बाद तीन घंटे की मशक्कत के बाद देहरादून से छुटमलपुर तक का सफर तय कर सके हैं।
डीएम और एसएसपी ने भी लिया स्थिति का जायजा
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने भी सुबह साढ़े 11 बजे छुटमलपुर से मोहंड तक हाईवे का निरीक्षण कर फतेहपुर तिराहे, शेरपुर, बिहारीगढ़, मनोहरपुर और मोहंड में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने एसओ बिहारीगढ़ सरदार सुरेंद्र सिंह को दिशा निर्देश दिए। कुछ देर तक मोहंड में वन रेंज कार्यालय परिसर में कैंप करने के बाद दोनो अधिकारी वापस सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।

सहारनपुर। उत्तराखंड सीमा में अमानतगढ़ चौकी पर तैनात पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर। देहरादून जाते किसानों को रोककर मनोहपुर में किसानों से वार्ता करते पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर। मनोहपुर में देहरादून कूच की तैयारी करते किसान और उनके ट्रेक्टर- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर। किसानो को देहरादून जाने से रोकने के जलिए मनोहरपुर में हाईवे पर मोरचा बंदी किए पुलिसकर?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर। देहरादून कूच का प्रयास करते ट्रेक्टर सवार किसानों को जबरन रोकते पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें