फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परिजनों ने बुलाया था, खुद को घिरा देख लगाई छलांग

Wed, 21 May 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनौती निवासी हर्षित त्यागी और किशोरी काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। 12 मई को दोनों घर से चले गए थे। जिला अस्पताल में भर्ती हर्षित ने दावा किया कि किशोरी के परिजनों से बात हुई थी।
विज्ञापन

वह उनके रिश्ते के लिए तैयार हो गए थे। इस वजह से दोनों घर की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। पीछा कर रही गाड़ी से कई लोग उतरे, जो सादे कपड़ों में थे, जिन्होंने उसका कॉलर भी पकड़ लिया था। उनसे बचने के लिए कोई रास्ता नहीं था, तब जाकर दोनों आत्महत्या करने के लिए फ्लाईओवर से नीचे कूद गए थे। 12 मई को किशोरी के परिजनों ने देवबंद थाने में केस दर्ज कराया कि हर्षित उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया है। किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर परिजनों ने एसपी देहात से मुलाकात की थी। इसके अलावा भाजपा के बड़े नेता ने भी पुलिस अधिकारियों से बात कर जल्दी से जल्दी किशोरी को बरामद करने के लिए कहा था। तब से ही एसओजी और क्राइम ब्रांच दोनों की तलाश में लगी हुई थी। मीडिया से बातचीत में हर्षित ने बताया कि 13 मई को उन्होंने हरिद्वार में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें