फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबलेट और स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरे खिले

विज्ञापन
लखनऊ में स्मार्ट फोन के साथ सहारनपुर के छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को लखनऊ में विद्यार्थियों को टेबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जनपद से 227 विद्यार्थी पहुंचे थे। सरकार से टेबलेट और स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/राजकीय महाविद्यालय पुवांरका के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद से पांच शिक्षण संस्थाओं के 227 विद्यार्थियों का चयन टेबलेट और स्मार्ट फोन के लिए किया गया था। शनिवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में इन विद्यार्थियों को टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरित किए गए। तकनीकी क्षेत्र यानी पॉलीटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को टेबलेट और महाविद्यालयों के छात्रों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को लखनऊ भेजने की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई थी।
इन संस्थानों के छात्रों को मिला लाभ
जनपद से राजकीय महाविद्यालय पुवांरका, एचबीकेके कॉलेज नल्हेड़ा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दिल्ली रोड और राजकीय पॉलीटेक्निक दिल्ली रोड के 50-50 छात्र तथा राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर के 27 छात्र शामिल रहे। हालाकि कपूरी गोविंदपुर से सभी 27 विद्यार्थी कार्यक्रम में नहीं जा सके। लड़कियों को रोक दिया गया था। इन विद्यार्थियों को कॉलेज ही में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीधा प्रसारण हुआ
लखनऊ में हुए टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शिक्षकों और छात्रों को दिखाने के लिए शिक्षण संस्थाओं को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। मगर क्रिसमस के अवकाश की वजह से कईं कॉलेजों में यह नहीं हुआ।

राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर के छात्र को लखनऊ में स्मार्ट फोन देते कर्मचारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें