फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती धान के बढ़िया भाव से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
अतुल वर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बासमती के बढ़िया भाव से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पूसा बासमती 1509 प्रजाति के धान का भाव इस बार गत वर्ष की तुलना में करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अधिक चल रहा है। इसकी बड़ी वजह विश्व बाजार में चावल की अधिक मांग को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 58 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हो रही है। इसमें से लगभग 46 हजार हेेक्टेयर रकबे में बासमती धान है। धान की अगेती प्रजाति पूसा बासमती- 1509 की कटाई शुरू हो गई है। बासमती की अन्य प्रजातियों की कटाई में अभी समय है। मंडी में इस समय पूसा बासमती धान का भाव पिछले वर्ष के सितंबर महीने की तुलना में करीब एक हजार रुपये अधिक चल रहा है। गत वर्ष सितंबर महीने में 2000 से 2500 रुपये तक प्रति क्विंटल बिकने वाली बासमती की यह प्रजाति इस बार 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। बढ़िया भाव के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
बोले आढ़ती
विश्व बाजार में बढ़ी मांग
- बासमती की विश्व बाजार में इस बार मांग अधिक है। इसके चलते मंडी में पूसा बासमती 1509 प्रजाति के धान का भाव गत वर्ष की अपेक्षा करीब एक हजार रुपये अधिक चल रहा है। निर्यात के लिए भी इसकी मांग अधिक होने से किसानों को इसका बढ़िया भाव मिल रहा है।
विज्ञापन

-- सत्यम कक्कड़, आढ़ती।
चल रहा बढ़िया भाव
इस बार बासमती धान का भाव गत वर्ष से अधिक चल रहा है। पिछले वर्ष 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकने वाले पूसा बासमती धान का भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। बाजार में अधिक मांग के चलते इसके भाव में इजाफा है। --- अतुल वर्मा, आढ़ती।
चावल की मांग विश्व बाजार में अधिक होने से इस बार बासमती धान के रेट में इजाफा है। बासमती चावल का देश से बडे़ स्तर पर निर्यात होता है। इसके चलते गत वर्ष की तुलना में इस बार पूसा बासमती-1509 धान का रेट करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक अधिक चल रहा है। --- सुमन भारती, सचिव, मंडी समिति।
विज्ञापन

मंडी में सितंबर माह में पूसा-1509 धान का औसत भाव
वर्ष भाव प्रति किवंटल
2018 2006 रुपये
2019 2009 रुपये
2020 1760 रुपये
2021 2529 रुपये
2022 3250 रुपये
( नोट: मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार।)

सत्यम कक्क्ड़- फोटो : SAHARANPUR

मंडी में धान की तुलाई करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें