सहारनपुर। नुमाइशकैंप में जनता रोड पर गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलिंडर फट गया। धमाके से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में गुब्बारे में गैस भर रहा युवक घायल हुए, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छुटमलपुर निवासी प्रवेज गुब्बारों में गैस भरने काम करता है। उसने अपनी बाइक पर सिलिंडर लगा रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइशकैंप में गुब्बारों में गैस भर रहा था। इसी दौरान अचानक सिलिंडर फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हादवे में प्रवेज घायल हुआ और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दी दी गई।