फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3565 करोड़ से बदली सड़कों की सूरत

विज्ञापन
एमएस कॉलेज मैदान पर भाजपा के प्रबुद्घजन सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण विकास पर फोकस रहा। उन्होंने हाईवे और जिले में हुए सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही भविष्य में सहारनपुर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 पहले से सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जाने में दो घंटे लगते थे, लेकिन अब मात्र 45 मिनट लगते हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इस हाईवे पर 753 करोड़ से विकास कार्य हुए। इसी तरह देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर 1200 और शामली-सहारनपुर मार्ग पर 612 करोड़ से कार्य हुआ है। इसी तरह एक हजार करोड़ से सहारनपुर जनपद की सड़कों को दुरुस्त कराया गया है। सड़कों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इसे भविष्य में और अच्छा किया जाएगा।
जल्द तैयार हो जाएगा विश्वविद्यालय का भवन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय शुरू हो चुका है। विधानसभा चुनाव से पूर्व विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया था। अब सहारनपुर के युवाओं को दूसरे जिलों में पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही विश्वविद्यालय का भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

एटीएस कमांडो सेंटर भी जल्द होगा शुरू
मुख्यमंत्री ने देवबंद बनने वाले एटीएस कमांडो सेंटर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए सभी कार्यों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें