फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया 145 करोड़ की 243 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
एमएस कॉलेज मैदान पर भाजपा के प्रबुद्घजन सम्मेलन योजनाओ का उदघाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यन? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सीएम ने किया 145 करोड़ की 243 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में हुए प्रबुद्धजन सम्मेलन में संबोधन से पहले नगर निगम समेत जनपद की सभी 12 नगर निकायों में 145 करोड़ रुपये की 243 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बटन दबाकर किया।
सीएम ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है उन्हें मानक के अनुरूप समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा। विकास की इन परियोजनाओं के अंतर्गत नगर निगम सहारनपुर, नगर पालिका नकुड़, देवबंद, सरसावा, गंगोह और अंबेहटा, छुटमलपुर, बेहट, चिलकाना-सुल्तानपुर, नानौता, रामपुर मनिहारान नगर पंचायतों के 79 करोड़ लागत की 142 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 67 करोड़ लागत की 101 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के 30 करोड़ और स्मार्ट सिटी योजना के 22.71 करोड़ के कार्य शामिल
सहारनपुर। मुख्यमंत्री ने जिन विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया उनमें 52.71 करोड़ रुपये के कार्य महानगर से जुड़े हैं। इनमें नगर निगम के 30 करोड़ रुपये के कार्यों के साथ ही स्मार्ट सिटी योजना के 22.71 करोड़ रुपये के कार्य भी शामिल हैं। नगर निगम के 12.03 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इनमें कुल 45 कार्य हैं, जिनमें ज्यादातर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की चाहरदीवारी की मरम्मत और गेट आदि से जुड़े हुए हैं। इनके अलावा जिन 62 कार्यों का लोकार्पण किया गया है वह 17.07 करोड़ की लागत की हैं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिन चार कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। उन पर 22.71 करोड़ रुपये की लागत के कार्य शामिल हैं। इनमें 7.73 करोड़ रुपये की लागत से राकेश सिनेमा और सपना सिनेमा के बीच ढमोला नदी पर सेतु बनाया जाना है। दूसरा कार्य सब्जी मंडी के पास पांवधोई नदी पर बन रहे पुल से जुड़ा है, जिस पर 4.93 लाख रुपये की लागत आनी है। तीसरा कार्य पांवधोई नदी पर पुल खुमरान और दालमंडी के बीच पार्किंग बनाने का है, जिस पर 4.93 लाख रुपये की लागत आएगी। चौथा कार्य राकेश सिनेमा व सपना सिनेमा के पास रिटेनिंग वॉल बनाने का है, जिस पर 5.12 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

दीवार की मरम्मत का भी शिलान्यास
प्रदेश के मुखिया ने जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। उनमें नगर निगम द्वारा दीवार की मरम्मत तक के कार्यों को शामिल किया गया है। यह कार्य नौ लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये तक के हैं। जो रेन वाटर हार्वेस्टिंग चारदीवारी की मरम्मत और गेट के निर्माण शामिल हैं। यह कार्य पंत विहार, सन सिटी कॉलोनी, न्यू आवास विकास, जेजेपुरम, मिशन कम्पाउंड, प्रेम वाटिका, चंद्रर नगर, साहिबजी नगर आदि में कराए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें