फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज को चमकाने की कवायद तेज

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में की जा रही सफाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार देख रहे बृजेश पाठक के राजकीय मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद कॉलेज की साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। इसके अलावा कॉलेज के सभी वार्डों में मशीनों तथा सफाई को दुरुस्त करते हुए मरीजों की सेवा में भी सुधार नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आ रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक दो आधुनिक चिकित्सा मशीनों का भी उद्घाटन करेंगे, जिनसे मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उपमुख्यमंत्री के आने की सुगबुगाहट के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में जबरदस्त तरीके से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गंदे व बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नालियों में जमी घास तथा सिल्ट को निकाला जा रहा है, साथ ही प्रशासनिक भवन अस्पताल, शैक्षणिक भवन आदि के धूल से अटे पड़े शीशों को चमकाया जा रहा है। चूंकि बृजेश पाठक अपने औचक निरीक्षण के दौरान सख्त रवैये तथा तत्काल निर्णय को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं, इसलिए फार्मेसी ओपीडी, रजिस्ट्रेशन वार्ड, शौचालयों व इमरजेंसी आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वार्ड में भर्ती मरीजों की भी विशेष सेवाएं दी जा रही हैं। ये भी माना जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के परिसर में बेहद धीमी गति से निर्मित हो रहे ऑडिटोरियम का भी उपमुख्यमंत्री निरीक्षण कर सकते है, इसलिए ऑडिटोरियम का निर्माण कर रही निर्माणदायी संस्था भी काम में तेजी बरत रही है।

उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में की जा रही सफाई- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें