फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की ईद पर दिखी मिसाल

विज्ञापन
सरसावा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन मेजर सेंटर पर ईद पर खीर बांटते सेवादार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन में इस बार ईद पर तमाम तरह की पाबंदी रही, लेकिन राधा-स्वामी सत्संग भवन में हिंदू और मुस्लिम सौहार्द की मिसाल देखने को मिली है। यहां उत्तरप्रदेश और बिहार के रुके करीब 900 मुस्लिम कामगारों ने ईद की नमाज अदा की और खीर की मिठास के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन कर खुशियां मनाई। आश्रम के सेवादारों ने रविवार की रात में ही मुस्लिम कामगारों के लिए खीर बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर पिलखनी स्थित राधा-स्वामी सत्संग व्यास के मेजर सेंटर में बिहार, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के 1505 प्रवासी कामगार रुके हैं। इनमें से 900 मुस्लिम हैं। ईद पर राधा-स्वामी सत्संग के मेजर सेंटर में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। यहां पर हिंदू और मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द नजर आया। डेरा प्रबंधन की ओर से मुस्लिम कामगारों के लिए ईद के मौके पर मेवों वाली खीर की व्यवस्था की। इससे पूर्व रविवार की रात में ही इफ्तार की तमाम व्यवस्थाएं की गई। सोमवार को ईद पर सभी मुस्लिम कामगारों को खीर खिलाई गई। इससे पहले सभी ने मेजर सेंटर परिसर में सोशल डिस्टेंस का पालन कर ईद की नमाज अदा की और हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। डेरा प्रबंधन से जुड़े लोग रविवार की रात में ही ईद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने में जुटे रहे। प्रयास रहा कि घर से दूर इन कामगारों को त्योहार के मौके पर किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही सामाजिक दूरी और कोरोना से बचाव की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई।

सरसावा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन मेजर सेंटर पर ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें