दरअसल, गठबंधन में सहारनपुर सीट सपा पर रहेगी या फिर कांग्रेस इसे लेकर संशय बना हुआ है। हाल ही में कांग्रेस में आए पूर्व विधायक इमरान मसूद स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव लड़ा जाएगा, जबकि मौजूदा बसपा सांसद हाजी फजर्लुरहमान भी पार्टी को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं। जिनकी चर्चा है कि वह सपा में जा सकते हैं। वह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव लड़ा जाएगा। ऐसे में इंतजार है कि गठबंधन किस पर दांव खेलेगा।