फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द सुधरेगी महानगर की जल निकासी

Tue, 09 Dec 2025 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के सभी 70 वार्डों में पुराने नालों का सुधार व नए नालों का निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए निगम के बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने आज शाम निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर स्क्रीन के माध्यम से प्रस्तावित नालों की लोकेशन और उनके संबंध में तैयार ऐस्टीमेट की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निर्माण विभाग द्वारा 70 वार्डों में 107 नालों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है।
प्रस्ताव में 15 से 30 लाख तक लागत वाले नालों को लिया गया है। नगरायुक्त ने स्पष्ट किया कि जो भी नाले बनाए जाएंगे, वह सभी आरसीसी से बनेंगे और कवर किए जाएंगे। निर्माण विभाग के अधिकारी यह तय करेंगे कि निर्मित नालों में कहीं भी पानी का जमाव व रुकाव न रहे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने नाला निर्माण में स्वास्थय विभाग व जलकल विभाग से समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए, जिससे कि नालों की सफाई में कहीं कोई अवरोध या बहाव में कोई परेशानी न आए। उन्होंने वार्ड 35 का कच्चा नाला भी टेकअप करने और अम्बाला रोड के अंत्येष्टि स्थल को भी सुधार कर बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें