सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मां शाकुंभरी विवि का निरीक्षण किया। उन्होंने थ्रीडी मॉडल को बारीकी से परखा। साथ ही निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी की।
उन्होंने अतिथि गृह के निर्माण कार्यों के विलंब से शुरू होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, टाइप 4, 5 आवास, पुरूष छात्रावास एवं सुविधा केन्द्र, कैंटीन ब्लॉक एवं शैक्षणिक भवन, कुलपति आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को शीघ्रता से एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा प्रशासनिक भवन के गलियारों में फॉल्स सिलिंग कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने परिसर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कार्यदायी संस्था से ड्रेनेज सिस्टम की जानकारी की। इस दौरान सीडीओ सुमित राजेश महाजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।