फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भूमि सत्यापन में प्रदेश में जनपद का चौथा एवं ई-केवाईसी में सातवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चल रहे किसानों के सत्यापन कार्य ने जनपद में तेजी पकड़ ली है। प्रदेश में जनपद ने प्रदेश में भूमि सत्यापन में चौथा और ई-केवाईसी में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र लगातार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चल रहे सत्यापन कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। इसके चलते जनपद में यह कार्य तेजी से हो रहा है। किसानों की भूमि का सत्यापन और ई-केवाईसी एवं उनके खाते में आधार जुड़वाया गया है। साथ ही उस आधार को एनपीसीआई में दर्ज कराया जा रहा है। इसके लिए जनपद के गांव-गांव में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते ही जनपद को भूमि सत्यापन में चौथा और ई-केवाईसी में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग, सीएससी के संबंधित कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें