फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो माह से तालाब में तब्दील है देवबंद-मकबरा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, देवबंद। देवबंद-मकबरा मार्ग पिछले काफी समय से तालाब में तब्दील है। जिस कारण उक्त मार्ग से जुड़े कई गांवों के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग मजबूरन लंबी दूरी तय कर देवबंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


देवबंद में मकबरा मार्ग के हालात बदतर हैं। पिछले दो माह से उक्त मार्ग पर पानी भरा है। पिछले कई दिनों से बारिश भी नहीं हुई है। बावजूद इसके जलभराव कम नहीं हो पा रहा है। लगातार जलभराव रहने से सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीण रहतू लाल, मुकेश, इदरीस, लोकेश आदि का कहना है कि मार्ग पर कई फीट जलभराव होने से मकबरा, दिवालहेड़ी, साल्हापुर, माजरी, भन्हेड़ा खास, जटोल आदि गांवों के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो रहा है। दूरदाराज के रास्तों से उन्हें देवबंद आना जाना पड़ रहा है।
यही स्थिति देवबंद-करंजाली रोड और इंद्रपुर रोड की भी है। हल्की वर्षा में ही यहां हालात बदतर हो जाते हैं। फिलहाल भी उक्त मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान है। करंजाली गांव निवासी नीरज, संदीप सैनी, देव सैनी, नरेश सैनी, बास्तम निवासी कुलदीप प्रधान, नीलू, रामेश्वर, कुलदीप त्यागी, रामकुमार, रास्तम निवासी पूर्व प्रधान केला देवी, संजय, सोनू व शिवम ने प्रशासन से सड़कों पर हुए पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें