फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इसी महीने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे ट्रैक पर होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे ट्रैक पर इसी महीने में ट्रायल होगा। डीएफसीसी के आला अफसर निरीक्षण कर चुके हैं। डीजल इंजन से ट्रायल किया जाएगा। क्योंकि, अभी विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

मालगाड़ियों के अलग संचालन को लेकर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पिछले दिनों खतौली से सहारनपुर के पिलखनी तक ट्रैक बिछाया था। दो दिन पहले ही डीएफसीसी के एमडी आरके जैन ने टीम के साथ ट्रैक का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने निर्देश दिए कि इसी महीने में सहारनपुर के पिलखनी तक ट्रायल किया जाए। इस समय खतौली से पिलखनी तक एलएंडटी सिग्नल और विद्युतीकरण का कार्य तेजी से कर रही है। नवंबर तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।
एलएंडटी के प्रोजेक्ट हैड रमन चौधरी ने बताया कि इसी माह ट्रैक पर डीजल इंजन से मालगाड़ी को चलाकर ट्रायल होगा। मालगाड़ी लोडेड होगी। उम्मीद है कि इसी साल ही ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें