फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि 18 सितंबर हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी एवं स्व वित्त पोषित योजना में बीएससी (कंप्यूटर साइंस एवं गृह विज्ञान), बीएससी (पीसीएम) व बीकॉम प्रथम वर्ष में अल्पसंख्यक कोटे की सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने बताया अल्पसंख्यक कोटे के तहत सभी कक्षाओं में दाखिले के लिए सभी वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं, प्रवेश कॉलेज प्रबंध समिति के निर्धारित वरीयता क्रमानुसार होगा। प्रबंध समिति ने जो क्रम बनाया है, वह इस प्रकार है। जैन धर्म, महाविद्यालय के स्टाफ वार्ड, स्पोर्ट्स के छात्र, सैन्य बल और अर्द्घसैनिक बल, भूतपूर्व सैनिक और अर्द्घ सैनिक बल के वार्ड, शारीरिक रूप से कम से कम 40 फीसदी दिव्यांग, छात्राएं और अंत में यदि सीट बची तो अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें