फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पार्षद ने ईंटों से वार कर फोड़ा खुद का माथा

Mon, 18 Aug 2025 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पार्षद मनोज प्रजापति
विज्ञापन
सहारनपुर। वार्ड नंबर 52 के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति ने ईंटों से माथे पर वार कर खुद को जख्मी कर लिया। पार्षद ने पार्टी के कुछ नेताओं पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह पोस्ट पार्षद ने फेसबुक पर भी की है। पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी चुंगी पर पुल खुमरान स्थित मोहल्ला काहरान में वार्ड 52 के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति रहते हैं। रविवार देर शाम मनोज प्रजापति अपने वार्ड में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक भाजपा नेता से हुई। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। तभी मनोज ने आत्महत्या के इरादे से ईंट उठाकर अपने माथे पर मारनी शुरू कर दी। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
पता लगते ही परिजन भी पहुंच गए। खून से लथपथ मनोज को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके माथे पर नौ टांके आए। पार्षद का आरोप है कि पार्टी के ही कुछ नेता परेशान कर रहे हैं। इसी से आहत होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

पार्षद का यह भी आरोप है कि रोजाना झूठे आर्थिक आरोप लगाते जाते हैं, जबकि आरोप लगाने वाले खुद ही दूसरे लोगों के करोड़ों रुपये दबाकर बैठे हैं।
आरोप है कि पिछले करीब 10 महीनों से भाजपा के कुछ नेता लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। कभी फेसबुक पोस्ट कर जातिसूचक शब्द कहें तो कभी कार्यालय में 10 लोगों की मौजूदगी में अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें