फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नीलाम बाग की रकम अदा किए बिना ठेकेदार ने तुड़वाए आम

Tue, 16 Jun 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर(सहारनपुर)। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के प्रशासन द्वारा नीलाम किए गए आम के बागों से चोरी-छिपे आम तुड़वाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 150 कैरेट आम जब्त करते हुए उन्हें कब्जे में ले लिया। पुलिस को देखकर आम तोड़ रहे मजदूर मौके से भाग गए।
विज्ञापन




मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के 150 बीघा के 12 आम के बागों की नीलामी 20 मई को 13 लाख रुपये में देवबंद निवासी सोनू के नाम हुई थी। नीलामी के समय ठेकेदार द्वारा 3.35 लाख रुपये जमा कराए गए थे, जबकि शेष धनराशि 9.65 लाख रुपए सात दिनों के भीतर जमा करनी थी। निर्धारित समयावधि बीत जाने के बावजूद शेष राशि जमा नहीं कराई गई। सोमवार को ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति के बागों से आम तुड़वाने का कार्य शुरू करा दिया गया। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने तहसील प्रशासन को दे दी। सूचना मिलते ही कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल सुमित कुमार, लेखपाल शुभम एवं पुलिस टीम के साथ एसएसआई बांकेलाल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए लगभग 150 कैरेट आम कब्जे में ले लिए।

एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आम के बागों से चोरी-छिपे आम तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा गया जहां से आम बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें