फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कंपनी ने बदलने शुरू किए सीवर के टूटे ढक्कन

Mon, 06 Feb 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नेहरू मार्केट में करीब 15 दिन से टूटा ढक्कन बदलते कर्मचारी।
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में जगह जगह टूटे पड़े सीवर के ढक्कनों के बदलने की उम्मीद जगी है। जल कल के महाप्रबंधक ने ठेका कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर उनसे बात की और ढक्कन बदलने के निर्देश दिए। सबसे पहले नेहरू मार्केट में करीब 15 दिन से टूटा पड़ा ढक्कन बदला गया। सीवर के ढक्कन बदलने का ठेका एक निजी कंपनी पर है।
विज्ञापन

हर भर में टूटे ढक्कनों और पूर्व पार्षदों की शिकायत के आधार पर अमर उजाला ने सोमवार के संस्करण में प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया। जिस का संज्ञान लेकर जलकल के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कंपनी के जिम्मेदार कर्मचारी को बुलाकर ढक्कन नहीं बदलने का कारण पूछा और टूटे ढक्कन तुरंत बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों से नेहरू मार्केट में टूटे पड़े ढक्कन को तो बदला ही, साथ ही ढक्कन के पास छोड़ा गया टूटा ढक्कन भी हटाया। मौके पर स्थानीय पूर्व पार्षद मुकेश गक्खड़ भी रहे।
-सीवर की सफाई और ढक्कनों को लेकर लोगों की शिकायतें हैं, जिनको गंभीरता से लिया जा रहा है। हमने कंपनी के कर्मचारियों से कहा है कि वह शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर समाधान कर दें, जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएस यादव, महाप्रबंधक, जल कल विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें