फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: हर-हर महादेव के जयकारों की रही गूंज

Sat, 18 Feb 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में महाशिव रात्रि पर बागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने व्रत रखकर भोले बाबा की आराधना की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह चार बजे से ही महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री नारायणपुरी सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहींं। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाकर भोले बाबा की आराधना की गई। इसके साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल और मिष्ठान भी चढ़ाया गया। शिवालयों में बोल बम, हर-हर महादेव और ऊं नम शिवाय के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। देर शाम के भी शिवालयों में पहुंचकर लोगों ने रुद्राभिषेक किया।
शिव और शक्ति का मिलन ही महाशिवरात्रि
सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का महा रुद्राभिषेक किया।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित महाशिवरात्रि पूजा में औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का विधिवत पूजन किया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गुलाब जल गंगाजल और तीर्थों के जल से भगवान शंकर का महा स्नान किया। इसके पश्चात रुद्रीपाठ, शिव महिमन स्त्रोत और शिव तांडव स्त्रोत के साथ रूद्राभिषेक किया गया। बाद में फूलों से नर्मदेश्वर महादेव का शृंगार किया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा शिव और शक्ति का मिलन ही महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। शिव और शक्ति जीव व जगत एवं ब्रह्मांड में संतुलन बनाए रखने का सर्वोच्च ऊर्जा स्रोत है। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित नीरज मिश्रा, अरुण स्वामी, महेश चंद जैन, नरेश चंदेल, राजेंद्र धीमान, रमेश शर्मा, सुशील गुप्ता, मनोज चौहान, भूपेंद्र सिंह पुंडीर, नरेश त्यागी, वर्षा, किरण, बबली, सुखविंदर, बबीता, उमा, किरण, सविता, सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन

डाक कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्त
शनिवार को भी महाशिवरात्रि पर डाक कांवड़ लेकर शिवभक्त लौटते रहे, जिन्होंने देर शाम तक शिवालयों में पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया। भोले बाबा के जयकारों से हाईवे पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर
चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। शिवालयों में थाना पुलिस के अलावा पीएसी बल तैनात रहा। इसके साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहे। खुफिया विभाग के अधिकारी भी सतर्क रहे। शिवालयों में सीसीटीवी से भी नजर रखी गई। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भी सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें