सेल टैक्स की टीम ने कबाड़ी के दुकान में मारा छापा
चिलकाना। कस्बे की एक कबाड़ी के यहां सेल टैक्स विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम को अनियमितताएं मिली। इसकी भनक लगते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
सोमवार दोपहर बाद शाम करीब चार बजे सेल टैक्स विभाग की टीम ने चिलकाना में सरसावा रोड स्थित ख्वाजा ट्रेडर्स पर छापा मारा। जांच में खरीद-फरोख्त में भारी अनियमितताएं मिली। टीम लीडर डिप्टी कमिश्नर एसआईबी सहारनपुर रेंज बृजेश कुमार ने बताया कि जो सामान दूसरे राज्यों से खरीदा तथा बेचा गया है। उनके बिलों में कमी पाई गई है। उन्होंने बताया कि फर्म ने खरीदे गए सामान के बिल तथा अन्य कागजात दिखाए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। उनकी जांच की जाएगी। फर्म के मालिक को जांच के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय बुलाया है। टीम में सहायक कमिश्नर उमाशंकर विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी पंकज कुमार, मनमोहन, गौरव कुमार आदि थे।