फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर पर हमला करने वाले कौन? : आखिर ये सच क्यों नहीं बता रही पुलिस, अंबाला की निकली बरामद हुई कार

Sat, 01 Jul 2023 04:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले कौन है। यह पता लगाने में पुलिस अधिकारी जुटे हुए हैं। लेकिन पुलिस यह अहम सीक्रेट नहीं बता रही है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपियों की कार अंबाला की निकली है। पुलिस ने देवबंद क्षेत्र के मिरगपुर से कार बरामद की थी। पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

विज्ञापन


पुलिस की एक टीम अंबाला भी गई है। कार एक व्यक्ति के नाम पर बताई जा रही है, लेकिन पुलिस उस व्यक्ति का नाम बताने को तैयार नहीं है। कार को पुलिस ने देवबंद क्षेत्र के गांव मिरगपुर से बरामद किया था। इस पर हरियाणा का नंबर था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन कराई तो कार अंबाला निवासी एक व्यक्ति के नाम पर निकली। पुलिस ने उस व्यक्ति से भी पूछताछ की है, लेकिन कार हमले के आरोपियों के पास कैसे पहुंची, इस बारे में पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है।

यह भी पढ़ें: टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां

वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि पूरे प्रकरण में पुलिस के हाथ कई अहम साक्ष्य मिले हैं। हमले के आरोपी से बच नहीं पाएंगे। कार अंबाला निवासी एक व्यक्ति की है। हर बिंदु पर छानबीन चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें